Translater

16 جولائی 2019

ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला पुल बंद किया गया

ऐतिहासिक ऋषिकेश में गंगा नदी पर बना लक्ष्मण झूला पुल बंद कर दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि 90 साल पुराना यह पुल अधिक भार सहन नहीं कर सकता। लक्ष्मण झूला पुल टिहरी जिले के तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है। पुल गंगा नदी पर 1929 में बना था। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है। उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि यह पुल विशेषज्ञों की टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है। पुल के ज्यादातर हिस्से बहुत कमजोर हैं या गिरने की स्थिति में हैं। पुल पर हाल में लोगों की आवाजाही बढ़ गई और यह एक तरफ झुका हुआ प्रतीत होता है। इसे ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है। पुल के बंद होने से परेशानी बढ़ सकती है क्योकिं लक्ष्मण झूले से दो किलोमीटर पहले दूसरा झूला पुल शिवानंद झूला (राम झूला) है। अब इस पर दबाव बढ़ेगा। बताया जाता है कि लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों से नदी पार की थी। बाद में इसी जगह झूला बना। इस पूल पर गंगा की सौगंध, संन्यासी जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। टीवी धारावाहिक सीआईडी की शूटिंग भी यहां हुई है। इस पुल की छह फुट चौड़ाई है। उत्तर प्रदेश का पहला सस्पैंशन ब्रिज था जो जीप चलाने योग्य था। बाद में चार पहिया वाहनों का परिचालन रोक दिया गया। 450 फुट है पुल की लंबाई, यह बिना किसी सस्पैंशन तकनीक वाला ब्रिज है जिसमें कोई पाया नहीं है। 11 अप्रैल 1930 को लक्ष्मण झूला जनता के लिए खोला गया था। 1927 से 1929 के बीच लक्ष्मण झूला पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश (तब यूनाइटेड प्रोवेंस) पीडब्ल्यूडी विभाग ने कराया था। 1924 में पुराना लक्ष्मण झूला पुल बाढ़ में तबाह हो गया था। पुराना पुल 284 फुट लंबा था, जो वर्तमान पुल से थोड़ा नीचे था। मियाद पूरी कर चुके 90 वर्ष पुराने लक्ष्मण झूला पुल को आमजन के लिए खतरा मानते हुए शासन ने इसे बंद करने के आदेश दो दिन पहले जारी कर दिए थे। लेकिन लोगों के विरोध को देखते हुए लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर खंड को पुल के दोनों ओर बल्लियां लगाकर सिर्प पैदल चलने की छूट देनी पड़ी। रविवार को पुल पर दोपहिया वाहन नहीं चले, लेकिन पैदल आवाजाही पूरे दिन जारी रही। यमकेश्वर क्षेत्र की विधायक रितु खंडूरी ने भी अधिकारियों के साथ पुल की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद ही लोनिवि के अधिकारी भी पुल को बंद करने का फैसला ले चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में शनिवार को कहा कि ऋषिकेश के पवित्र शहर गंगा नदी पर प्रतिष्ठित लक्ष्मण झूला पुल के पास एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा।

کوئی تبصرے نہیں:

ایک تبصرہ شائع کریں

ٹرمپ پر آگ بگولہ ہوئے نیتن یاہو

امریکہ اسرائیل نے مل کر ایران کے خلاف جنگ شروع کی تھی لیکن اب اس جنگ کو روکنے کے لئے دونوں دیش آپس میں متفق نہیں ہوپارہے ہیں ۔میڈیا رپورٹ ک...